फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म में लौटे ऑस्ट्रेलिया कप्तान के फिंच, बेबस नजर आया हर भारतीय गेंदबाज

Fri, 08 Mar 2019 04:55 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने रांची वन-डे में तहलका मचा दिया। भारत के खिलाफ हुए तीसरे वन-डे में इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 99 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वे शतक से जरूर चुक गए, लेकिन आउट होने से पहले भारतीय गेंदबाजों का मनोबल तोड़कर ही दम लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आज अगल ही रंग में नजर आ रहे फिंच ने पहले क्रीज में थोड़ा समय गुजारा। इसके पहले की भारतीय गेंदबाज उन पर हावी हो पाते उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट्स खेलना शुरू दिए। उनकी क्रिकेट बुक्स में जितने शॉट्स थे, आज सब देखने को मिले।
विज्ञापन

3 of 5
93.93 की औसत से रन बनाने वाले फिंच ने 10 चौके और तीन छक्के भी लगाए। आज सभी को लग रहा था कि फिंच शतक बनाकर ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर की ओर ले जाएंगे, लेकिन 31.5 ओवर में कुलदीप यादव की एक बेहतरीन गेंद पर गच्चा खाता हुए वे पगबाधा आउट हुए।

4 of 5
फिंच पिछले कुछ समय से खराब लय में चल रहे थे। जून 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से नौ वनडे मैचों में उन्होंने केवल 120 रन बनाए थे। वन-डे सीरीज से पहले भारत के साथ खेले गए दो टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जरूर जीता लेकिन वहां भी फिंच का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने इन दो मैचों में शून्य और आठ का स्कोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2013 में वन-डे क्रिकेट में अपने करियर का आगाज करने वाले फिंच अब तक 101 वनडे मैचों में 36.26 की औसत के साथ 11 शतकों और 19 अर्धशतकों समेत 3,481 रन बना चुके हैं। इस दौरान वो 9 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें