फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VL vs SS: 10 गेंदों के रहते वेंकटेश्वरा ने जीता एलिमिनेटर, फाइनल में मथुरा से सामना, स्ट्राइकर्स का सफर समाप्त

Fri, 21 Feb 2025 08:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 74 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 8.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
वेंकटेश्वरा लायंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेंकटेश्वरा लायंस ने 10 गेंदों के शेष रहते एलिमिनेटर मुकाबले में जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब  धर्मेंद्र यादव की अगुआई वाली टीम शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में मथुरा वॉरियर्स से भिड़ेगी। यह मैच शाम छह बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

एक ही दिन में दो मुकाबले खेलकर फाइनल में पहुंची वेंकटेश्वरा लायंस
शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 74 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 8.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि, वेंकटेश्वरा लायंस ने आज ही क्वालिफायर मुकाबला मथुरा वॉरियर्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वापसी करते हुए टीम ने एलिमिनेटर में शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।

बलराम की मेहनत पर फिरा पानी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंकटेश्वरा लायंस की शुरुआत धीमी हुई थी। शानू अलीगढ़ और प्रदीप यादव के बीच पहले विकेट के लिए 16 रनों की साझेदारी हुई, जिसे बलराम पांडे ने तोड़ा। उन्होंने प्रदीप को उमर खान के हाथों कैच कराया। वह छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शानू 10 रन बना सके। इस मैच में कुमार गौरव ने 28, गगन ने सात, वसीक राजा ने 15* और धर्मेंद्र कुमार यादव ने सात* रन बनाए। सुपर स्ट्राइकर्स के लिए बलराम ने तीन विकेट झटके जबकि कपिल को एक सफलता हाथ लगी।

सुपर स्ट्राइकर्स को नहीं मिला बल्लेबाजों का साथ
सुपर स्ट्राइकर्स ने कप्तान विरुभा वघेला की 30 रनों की पारी की बदौलत 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 74 रन बनाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। उन्हें पहला झटका छह रन के स्कोर पर लगा। रोहित शर्मा ने करन सिंह शेखावत को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद सुमित कोठारी (0), किरन पवार (11), राजी (10), उमर (09), बलराम पांडे (02), सुमित (06) और आयुष पाल (01) आउट हुए। उनके लिए कप्तान विरुभा वघेला ने 18 गेंदों में 30 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार छक्के लगाए। वेंकटेश्वरा लायंस ने निजाम ने दो विकेट चटकाए जबकि रोहित, धर्मेंद्र, सलमान और विशाल ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें