फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCA vs SKB: सुपर किंग्स बरेली ने जीत के साथ किया आगाज, सुपर चैलेंजर्स आगरा को 32 रन से हराया

Sun, 16 Feb 2025 11:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेली की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में आगरा की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 86 रन बना सकी। 
विज्ञापन
सुपर किंग्स बरेली बनाम सुपर चैलेंजर्स आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलएलसीटेन-10 क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार का दिन डबल हेडर का था। पहले मैच में मथुरा वॉरियर्स ने कानपुर चीफ्स को 46 रन से हराकर जीत के साथ आगाज किया जबकि टूर्नामेंट के छठे और अपने पहले मुकाबले में सुपर किंग्स बरेली ने सुपर चैलेंजर्स आगरा को 32 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेली की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में आगरा की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 86 रन बना सकी। 

सुपर चैलेंजर्स की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी हुई थी। मुकेश और विनीत के बीच पहले विकेट के लिए 17 रनों की साझेदारी हुई, जिसे धीरेंद्र यादव ने तोड़ा। उन्होंने मुकेश को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विनीत तीन रन बनाकर लौटे। इसके बाद बिट्टू ने 15, अक्षय ने पांच, अजय ने 17, मनोहर ने शून्य, ओकेंद्र ने दो, गुरमुखी ने दो रन बनाए। इसके अलावा विशाल कुमार तीन और अब्दुल्लाह क्रमश: तीन और 16 रन बनाकर नाबाद रहे। बरेली के लिए अक्षय, धीरेंद्र और विशाल को दो-दो विकेट मिले। उनके अलावा बंटी और सनी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

सुपर किंग्स बरेली की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेली की टीम ने अच्छी शुरुआत की। बंटी खान और सुरेश यादव के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। अजय सिंह बिष्ट ने बंटी को अपना शिकार बनाया। वह दो रन बना सके। वहीं, सुरेश 19 गेंदों में 43 रन बनाने में कामयाब हुए। वह इस मैच में बरेली के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा कार्तिक ने 26 और अक्षय ने 23* रन बनाए। सुपर चैलेंजर्स के लिए मनीष को दो विकेट मिले जबकि अजय, गुरमुखी, विशाल और सैफ को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें