चोटिल मिचेल मार्श बल्लेबाजी करने के लिए आए
ओवर की आखिरी गेंद पर अंतिम उम्मीद राशिद खान भी क्लीन बोल्ड
भुवी बिना खाता खोले आउट, नवदीप सैनी ने चौथी गेंद पर किया बोल्ड
नवदीप सैनी 17वां ओवर लेकर आए हैं।
राशिद दोबारा खड़े हुए। यह अच्छी खबर है।
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियम गर्ग बोल्ड। उन्होंने 13 गेंदों में 12 रन बनाए।
16 ओवर के बाद SRH का स्कोर- 127-4, प्रियम गर्ग (11), अभिषेक शर्मा (5)
अगली ही गेंद पर विजय शंकर भी क्लीन बोल्ड। दूसरी गेंद पर बेयरस्टो (43 गेंदों में 61 रन) को बोल्ड करने के बाद नए बल्लेबाज विजय शंकर की गिल्लियां भी बिखर गई।
चहल ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड किया
SRH को पांच ओवर में 43 रन चाहिए
अगर सनराइजर्स हैदराबाद को यह मैच जीतना है तो इंग्लिश विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो का क्रीज पर होना बेहद जरूरी
दूसरा विकेट गिरने के बाद अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान रहे प्रियम गर्ग चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं।
आखिरकार चहल ने किया मनीष पांडेय को चलता। 11.6 ओवर में मनीष पांडेय 33 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट
11 ओवर के बाद SRH का स्कोर- 83/1 मनीष पांडे (33) और जॉनी बेयरस्टो (42)
विकेट तो नहीं मिला लेकिन युजी ने ओवर में महज छह रन ही दिए। 10 ओवर के बाद SRH का स्कोर- 78/1 मनीष पांडे (31) और जॉनी बेयरस्टो (39)
कप्तान कोहली चहल से इस साझेदारी को तोड़ने की उम्मीद कर रहे होंगे
बेयरस्टो ने उमेश को चौथी गेंद पर छक्का और पांचवी में चौका जड़ा। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर- 72/1 मनीष पांडे (29) और जॉनी बेयरस्टो (35)
8 ओवर के बाद SRH का स्कोर- 59/1 मनीष पांडे (28) और जॉनी बेयरस्टो (28)
मनीष पांडेय ने दूसरी गेंद पर छक्का जमाया फिर वाशिंगटन सुंदर की जोरदार वापसी। 7 ओवर के बाद SRH का स्कोर- 55/1 मनीष पांडे (27) और जॉनी बेयरस्टो (20)
5 ओवर के बाद SRH का स्कोर- 40/1 मनीष पांडे (18) और जॉनी बेयरस्टो (14)
दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो के सीधे शॉट पर बॉलर उमेश यादव का हाथ लगकर बॉल स्टंप्स से जा टकराई, क्रीज से बाहर खड़े वॉर्नर आउट हो गए, उन्होंने छह रन बनाए।
1.2 और 1.3 ओवर में बेयरस्टो ने उमेश यादव को चौका और छक्का मारा।
पहले ओवर में छह रन आए। वार्नर ने इस ओवर में एक चौका लगाया। 1 ओवर के बाद SRH का स्कोर- 6/0 डेविड वार्नर (6) और जॉनी बेयरस्टो (0)
एबी डीविलियर्स अर्धशतक लगाने के बाद आउट
संदीप शर्मा की तीसरी और चौथी गेंद पर एबी डीविलियर्स के दो लगातार छक्के। 19 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर- 155/3 एबीडीविलियर्स (44) और शिवम दुबे (7)
अब अंतिम 12 गेंदों में जमकर चौके-छक्के की बारिश होने का अनुमान
एबी डीवियर्स अभी क्रीज पर मौजूद हैं।
16 ओवर्स में 124-3 के स्कोर को अब आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी एबी डीविलियर्स (16 गेंदों में 20 रन) और शिवम दुबे के कंधों पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का तीसरा विकेट गिरा। 15.5 ओवर में टी नटराजन की गेंद पर डिप मिड विकेट में राशिद खान ने उनका कैच लपका। तीसरे नंबर पर आए विराट ने 13 गेंदों में 14 रन बनाए।
लगातार दो गेंदों पर दोनों ओपनर्स को गंवाने के बाद अब विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की सुपरहिट जोड़ी RCB का झंडा बुलंद करने मैदान पर आ चुकी है।
42 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट होने वाले पडीक्कल को बेंगलुरु ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।
10 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर- 86/0 आरोन फिंच (28) और देवदत्त पडीक्कल (53)
फिंच ने राशिद की धुनाई कर दी। चौथी गेंद में चौका, पांचवीं पर छक्का। नौ ओवर्स के बाद RCB का स्कोर- 64/0 आरोन फिंच (27) और देवदत्त पडीक्कल (43)
आठ ओवर्स के बाद RCB का स्कोर- 64/0 आरोन फिंच (17) और देवदत्त पडीक्कल (43)
ओवर से सात रन आए। सात ओवर्स के बाद RCB का स्कोर- 59/0 आरोन फिंच (15) और देवदत्त पडीक्कल (40)
पांच ओवर्स के बाद RCB का स्कोर- 48/0 आरोन फिंच (10) और देवदत्त पडीक्कल (34)
शंकर की पहली गेंद नो बॉल थी। अगली गेंद फ्री हिट थी, जिस पर आरोन फिंच ने छक्का मारा। फ्री हिट वाली गेंद भी नो बॉल, जिसमें फिंच लपके गए, लेकिन विकेट नहीं माना जाएगा।
पांचवां ओवर लेकर आए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श फॉलो थ्रू में चोटिल हुए। लंगड़ा कर चल रहे। जैसे-तैसे ओवर खत्म करने की कोशिश
तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर- 20/0 आरोन फिंच (2) और देवदत्त पडीक्कल (17)
इस ओवर में पडीक्कल ने संदीप शर्मा को दो चौके मारे। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर- 13/0 आरोन फिंच (0) और देवदत्त पडीक्कल (12)
भुवनेश्वर कुमार की गेंदों का बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। एक ओवर के बाद RCB का स्कोर- 2/0 आरोन फिंच (0) और देवदत्त पडीक्कल (1)
डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह लगातार तीसरा मैच है जब टॉस जीतने वाले कप्तान ने विरोधी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया हो।