अंकड़ों में केकेआर का पलड़ा भारी
अगर आंकड़ों की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों ने अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें कोलकाता ने नौ और हैदराबाद ने पांच जीते हैं। इस सीजन में दोनों टीमें अभी तक दो बार आमने-सामने हुईं और एक-एक बार जीती हैं। हालांकि आखिरी मैच में बाजी कोलकाता ने मारी थी। प्लेऑफ में भी दोनों टीमें दो बार एक-दूसरे से खेली हैं और एक-एक बार जीती हैं। 2016 के एलिमिनेटर में हैदराबाद तो 2017 के एलिमिनेटर में कोलकाता जीता था।
संभावित टीमेंः
कोलकाता नाइटराइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, जावोन सीर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्णा, पीयूष चावला, कुलदीप यादव।
सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।