फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 11: सनराइजर्स की नजर जीत की हैट्रिक पर, सामने है KKR की मुश्किल चुनौती

Sat, 14 Apr 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kolkata night riders vs sunrisers hyderabad
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम आईपीएल-11 के तहत शनिवार को जीत की हैट्रिक के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हैदराबाद का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर होगा। अपना दोनों शुरुआती मैच जीतकर हैदराबाद की टीम आठ टीमों की अंक तालिका में चार अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि इतने ही मैचों से चार अंक लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स नेट रनरेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


घरेलू टीम केकेआर के लिए पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ हार दिल तोड़ने वाली रही। क्योंकि कोलकाता ने उस मैच में 200 से अधिक का स्कोर किया था। केन विलियम्सन की टीम हैदराबाद संतुलित टीमों में से एक है। उसके पास अनुभवी बल्लेबाज हैं और बेहतरीन गेंदबाजी लाइनअप है जो किसी भी कप्तान का सपना होता है।

हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को एक विकेट से मात दी थी। हैदराबाद ने पॉवरप्ले में बिना कोई नुकसान के 56 रन बनाए थे। उसके पास ऋद्धिमान साहा, केन विलियम्सन, शिखर धवन और मनीष पांडेय जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
पेसर जॉनसन के खेलने की उम्मीद
केकेआर की टीम 202 रन बनाने के बावजूद चेन्नई के खिलाफ हार गई थी। गेंदबाजी में आर विनयकुमार असरहीन रहे थे। रन लुटाने के मामले में वह बेहद खर्चीले साबित हुए। ऐसे में केकेआर की टीम अपनी गेंदबाजी में सुधार करना चाहेगी। गेंदबाजी कोच हीथ स्ट्रिक अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की वापसी के संकेत दिए हैं।

विनय कुमार अंतिम ओवर में 17 रन का बचाव नहीं कर सके। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया। कर्नाटक के इस अनुभवी गेंदबाज ने मौजूदा संस्करण में अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3.5 ओवर की गेंदबाजी में कुल 65 रन दिए हैं।
विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
इस दौरान उनका इकोनोमी रेट 16.95 का रहा है।चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 गेंदों पर नाबाद 88 रन की पारी खेलने वाले ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से इस मुकाबले में भी केकेआर को काफी उम्मीदे होंगी।

संभावित टीमें

कोलकाता नाइटराइडर्स- दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे  रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिचेल जॉनसन, शुभमन गिल, आर विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरन डेलपोर्ट, जेवोन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी और टॉम कुरेन। 

सनराइजर्स हैदराबाद-  केन विलियम्सन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडेय, राशिद खान, शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रेथवेट, यूसुफ पठान, मोहम्म्द नबी, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, सैयद खलील अहमद, श्रीवत्स गोस्वामी, बासिल थंपी, टी नटराजन, बिपुल शर्मा, मेहदी हसन, रिकी भुई, सचिन बेबी, तन्मय अग्रवाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें