फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs SRH: कृष्णा ने पलटा इतिहास तो पहले मैच में संजू का जलवा कायम, हैदराबाद ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Wed, 30 Mar 2022 01:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

आईपीएल में पावरप्ले में छोटे स्कोर बनाने के मामले में चेन्नई की टीम सबसे आगे हैं। चेन्नई दो बार पावरप्ले में 16 और एक 15 रन का स्कोर बना चुकी है। 
 
विज्ञापन
राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद ने पावरप्ले में सबसे छोटा स्कोर बनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने पहले मैच में ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद की टीम 61 रन के बड़े अंतर से हार गई। पिछले सीजन भी इस टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम बदली थी, लेकिन किस्मत नहीं बदल पाए। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा पावरप्ले स्कोर बनाया। विलियमसन की कप्तानी वाली टीम शुरुआती छह ओवरों में सिर्फ 14 रन बना पाई थी और तीन विकेट गंवा दिए थे। यह पावरप्ले का सबसे खराब स्कोर था। इससे पहले 2009 में राजस्थान की टीम भी पावरप्ले में सिर्फ 14 रन ही बना पाई थी। 

पावरप्ले में तीन बार बिखर चुकी है चेन्नई
आईपीएल में पावरप्ले में सबसे छोटा स्कोर बनाने के मामले में चेन्नई की टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है। चेन्नई ने दो बार पावरप्ले में 16 और एक बार 15 रन बनाए हैं। साल 2011 में कोलकाता के खिलाफ यह टीम पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर सिर्फ 15 रन बना पाई थी। वहीं 2015 में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 16 रन बनाए थे। 2019 में भी चेन्नई के साथ ही हुआ था। इस बार विपक्षी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी। 

प्रसिद्ध कृष्णा ने पलटा इतिहास
हैदराबाद की टीम को धराशायी करने में सबसे बड़ा योगदान प्रसिद्ध कृष्णा का था। उन्होंने शुरुआती दो ओवरों में सिर्फ एक रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उबर नहीं सकी। इससे पहले पावरप्ले में प्रसिद्ध कृष्णा का रिकॉर्ड अच्छा नहीं था। उन्होंने राजस्थान के लिए कमाल करने से पहले पावरप्ले में 52 ओवर किए थे और सिर्फ चार विकेट ले पाए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने इतिहास बदल दिया। 
विज्ञापन

आईपीएल के पहले मैच में सैमसन का जलवा बरकरार
आईपीएल के पहले मैच में संजू सैमसन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। खासकर पिछले तीन सालों से उन्होंने पहले मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है। साल 2020 में राजस्थान का पहला मैच चेन्नई के खिलाफ था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं 2021 में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 गेंद में 119 रन बनाए थे। अब 2022 के पहले मैच में उन्होंने 27 गेंद में 55 रन बनाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें