फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद को विजेता बनाने वाले मूडी को टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 15 Dec 2020 07:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tom moody
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने प्रबंधन को लेकर बड़ा फैसला किया है। फ्रैंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच टॉम मूडी को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है। 55 वर्षीय मूडी 2019 के सत्र तक सात साल सनराइजर्स से जुड़े रहे। इस बीच 2016 में उनकी टीम ने आईपीएल खिताब भी जीता था। पिछले साल जुलाई में उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘टॉम मूडी को सनराइजर्स हैदराबाद का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है।’
 

गौरतलब है कि मूडी के रहते हुए सनराइजर्स सात वर्षों में पांच बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचा। सनराइजर्स की टीम इस साल यूएई में खेले गए आईपीएल के भी प्लेऑफ में पहुंची थी लेकिन वह दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें