फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निर्वाचन आयुक्त 17 दिसंबर को करेंगे बंगाल का दौरा, आगामी चुनावों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Tue, 15 Dec 2020 07:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन 17 दिसंबर को बंगाल के दौरे पर जाएंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। जानकारी के अनुसार जैन की दो दिन की यात्रा का कार्यक्रम है और इस दौरान वह उत्तर बंगाल भी जा सकते हैं।

विज्ञापन


वह कोविड-19 महामारी के बीच आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि जैन विपक्षी पार्टियों की शिकायतों पर भी गौर करेंगे। बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें