2013
आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाला फ्रैंचाइजी
सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में पहली बार आईपीएल विजेता बनी। इसके बाद 11वें संस्करण की नीलामी में इस फ्रैंचाइजी ने अपने अहम खिलाड़ियों को बचाने में कामयाब रही।
हालांकि हैदराबाद अपने नियमों कायदों की सख्ती के लिए भी जानी जाती है। इन्ही नियम कायदों का शिकार हो चुके पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर रिकी भुई ने अपनी आप बीती सुनाई है। बता दें कि भुई को हैदराबाद ने 2014 में खरीदा था, लेकिन तब से अब तक वह एक भी मैच में उतारे नहीं गए हैं। इस बार भी उन्हें उनकी पुरानी फ्रैंचाइजी ने ही खरीदा है और वह इस बार अपने आईपीएल डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हैं।