फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बोतल में पुरानी शराब जैसे हैं हैदराबाद के सनराइजर्स

Sat, 06 Apr 2013 04:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में डेब्यू करने वाली हैदराबाद सनराइजर्स की टीम ने पहले ही मैच में रोमांचक जीत दर्ज किया।
विज्ञापन


पुणे के खिलाफ 126 रनों के मामूली से स्कोर को बचाते हुए हैदराबाद ने 22 रनों से मैच जीता।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी डेक्कन चार्जस की टीम से खेलते थे।

डेक्कन के लाइसेंस रद्द होने के बाद इस टीम को नया मालिक (कलानिधि मारन) और नया नाम मिला सनराइजर्स हैदराबाद।

डेक्कन की तरफ से खेलने वाले कुमार संगकारा, शिखर धवन, डेल स्टेन, पार्थिव पटेल, कैमरून व्हाइट, इशांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आईपीएल-6 में अपना पहला मैच खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के सामने पहली चुनौती अब तक की फिसड्डी टीम पुणे वारियर्स से था।

हालांकि पुणे ने हैदराबाद पर दबाव तो बनाया लेकिन मैच का परिणाम आते-आते वो खुद दबाव में आ गए।

सनराइजर्स हैदराबाद के इस प्रदर्शन के बाद इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि यह टीम इस सीजन में दावेदार टीमों को कड़े टक्कर देगी। क्योंकि यह टीम भले ही पहली बार आईपीएल खेल रही हो लेकिन इसमे खेलने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने का शानदार अनुभव है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें