फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR को लग सकता है बड़ा झटका, एक्शन को लेकर विवादों में फंसा उनका सबसे बड़ा गेंदबाज

Fri, 16 Mar 2018 03:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केकेआर - फोटो : file
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल 2018 से बाहर हो सकते हैं। खबर है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलते हुए उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। दरअसल दुबई में खेले जा रहे लाहौर कलंदर और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के एक मुकाबले में उनकी बॉलिंग एक्शन को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को लिखित शिकायत की गई है। अब देखना रोचक होगा कि कैरेबियाई बोर्ड इस पर क्या फैसला सुनाता है। 

विज्ञापन


नरेन के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि अभी उन्हें वॉर्निंग लिस्ट में रखा गया है और ऐसे में वह पीसीएल में खेल सकते हैं। लेकिन परेशानी तो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए है क्योंकि अभी आईपीएल शुरू होने में 20 दिन है और यदि वेस्टइंडीज बोर्ड उनके खिलाफ फैसला सुनाता है तो वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। 
 



बता दें कि केकेआर ने नरेन को 12.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया हुआ है। इसके अलावा इस फ्रैंचाइजी ने जिस दूसरे खिलाड़ी को रिटेन किया है वह भी वेस्टइंडीज का ही है। नरेन के अलावा  आंद्रे रसेल को 8.5 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन वह भी इन दिनों अपनी हैमस्ट्रिंग की तकलीफ से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि केकेआर के सिर्फ यह दो ही खिलाड़ी उनके लिए सिरदर्द नहीं है बल्कि इनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस बार के आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। 

मिशेल जॉनसन जिम फुड़वा बैठे अपनी सिर

मिशेल जॉनसन - फोटो : file
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन हाल ही में जिम में वर्कआउट के दौरान अपनी सिर फुड़वा बैठे और डॉक्टरों को उनका खून रोकने के लिए 16 टांके लगाने पड़े। माना जा रहा है कि वह चोट के कारण शुरूआती मैचों में न खेलें। केकेआर ने उन्हें खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। 

क्रिस लिन कर बैठे अपने कंधे को चोटिल

क्रिस लिन - फोटो : file
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में अपने कंधे को चोटिल कर बैठे और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इस तरह की खबर भी आ रही थी कि केकेआर उन्हें अपना कप्तान भी नियुक्त करना चाह रहा था। उन्होंने लिन को नीलामी में 9.6 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। 
विज्ञापन

मिशेल स्टार्क अपने देश के लिए दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे हैं

मिचेल स्टार्क - फोटो : file
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहे हैं। अभी इस सीरीज के दो ही मैच पूरे हुए हैं और ऐसे में कहीं वह भी आईपीएल से पहले खुद को चोटिल कर बैठे को केकेआर के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें