फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Century: सुनील गावस्कर ने बताया कैसे खराब दौर से बाहर आ सकते हैं विराट, दूसरे टेस्ट में क्या गलती की

Sun, 13 Mar 2022 05:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

सुनील गावस्कर ने बताया है कि विराट ने दूसरे टेस्ट में क्या गलती की थी और वो किस तरह खराब दौर से बाहर आ सकते हैं। विराट ने 72 पारियों से कोई शतक नहीं लगाया है। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए और पहली पारी में 23 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले मोहाली में उन्होंने 45 रन की पारी खेली थी। घरेलू सीरीज में विराट दो पारियों में लगातार स्पिन गेंदबाजों का शिकार बने हैं। इसके बाद सुनील गावस्कर ने बताया है कि विराट लगातार क्या गलतियां कर रहे हैं और कैसे खराब दौर से बाहर आ सकते हैं। विराट पिछली 72 पारियों से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका आखिरी शतक डे-नाइट टेस्ट में ही बांग्लादेश के खिलाफ आया था। 
विज्ञापन


बेंगलुरु टेस्ट में विराट के सस्ते में आउट होने के बाद सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा कि विराट लगातार अच्छी गेंदों को बैकफुट में खेलकर आउट हो रहे हैं। अगर वो इसी अंदाज में खेलेंगे तो लगातार आउट होते रहेंगे। 

क्या गलती कर रहे हैं विराट?
गावस्कर ने कहा "उन्होंने जो शॉट खेला उन्हें वह नहीं खेलना था। पहले टेस्ट में उन्होंने एंबुलडेनिया की गेंद को बैकफुट में खेला और दूसरे मैच में धनंजय डे स्लिवा की गेंद को जबरन लेग साइड में घसीटने की कोशिश की। इसका मतलब साफ है कि वो इन स्थितियों में हमेशा मुश्किलों में रहेंगे। कभी भी गेंद और बल्ले का संपर्क न होने पर वो एलबीडब्ल्यू आउट हो सकते हैं। बेंगलुरु में यहीं हुआ, उन्होंने रिव्यू लेने के बारे में भी नहीं सोचा, क्योंकि उन्हें पता था कि वो विकेट के सामने पकड़े गए हैं।"
विज्ञापन


गावस्कर ने इसके साथ ही विराट को सलाह दी है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीधे बल्ले से खेलने की कोशिश करनी चाहिए और ऐसे शॉट खेलने से बचना चाहिए, जिनकी वजह से वो लगातार आउट हो रहे हैं। 

नवंबर 2019 में आया था कोहली का आखिरी शतक
विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। डे-नाइट टेस्ट में विराट ने बेहतरीन पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वो एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने गुलाबी गेंद के साथ शतकीय पारी खेली है। अपने आखिरी शतक के बाद विराट ने टेस्ट में 29 पारियां खेली हैं 28.55 के औसत से 828 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक भी निकले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें