फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बच्चों के दिल की सर्जरी करवाएंगे सुनील गावस्कर, पिछले साल भी किया था यह नेक काम

Fri, 10 Jul 2020 06:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले साल श्री सत्य साई संजीवनी इंटरनेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हर्ट केयर के उद्धघाटन समारोह के दौरान गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर आज 71 साल के हो गए। अपने बर्थडे को लिटिल मास्टर ने बच्चों के लिए समर्पित कर दिया। हुआ यूं कि सनी के नाम से मशहूर इस पूर्व क्रिकेटर ने 35 बच्चों के लिए दिल की सर्जरी करने का फैसला किया है। गावस्कर ने पिछले साल भी ऐसा ही नेक काम किया था, तब उन्होंने 34 बच्चों की हार्ट सर्जरी करावई थी। पिछले साल नवी मुंबई स्थित श्री सत्य साई संजीवनी इंटरनेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हर्ट केयर के उद्धघाटन समारोह के दौरान लिटिल मास्टर ने यह संकल्प लिया था.

विज्ञापन


35 शतक इसलिए 35 बच्चों की सर्जरी
गावसकर उन बच्चों की मदद के लिए आगे आते हैं, जिनके माता-पिता इलाज कराने में सक्षम नहीं है। 35 बच्चों को इलाज के लिए चुनने के पीछे भी उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या को आधार बनाया है। बच्चों का इलाज श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल फॉर चाइल्ड हार्ट केयर में होगा। मुंबई का यह खिलाड़ी 'द हार्ट टू हार्ट फाउंडेशन' के लिए भी काम करता है, जो सैकड़ों बच्चों को जीवन का तोहफा देता है।'

ऑनली दिल, नो बिल।
श्री सत्य साई संजीवनी सेंटर फॉर चिल्ड्रेन हार्ट केयर खारघर, नवी मुंबई, रायपुर, पलवल और हरियाणा में है। मुफ्त में किए जाने वाले इस इलाज का सिर्फ एक उद्देश्य है- ऑनली दिल, नो बिल। अपनी इस मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए गावस्कर बताते हैं, 'बच्चे अपने आप में विशेष स्थान रखते हैं। सभी परिवार उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद और खुशी की उम्मीद करते हैं। अफसोस है कि भारत में जन्म के समय से ही सबसे सामान्य रोग हृदय रोग है। उनमें से अधिकांश गरीब हैं और देश में देखभाल सीमित है।'
विज्ञापन


59 शतक इसलिए 59 लाख की आर्थिक मदद
विश्व भर में जारी कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में देशभर की कई हस्तियों ने मदद की। सुनील गावस्कर ने भी 59 लाख का सहयोग किया था। दरअसल, सुनील के नाम 35 अंतरराष्ट्रीय शतक (34 टेस्ट+1 वन-डे) है इसलिए उन्होंने इतनी ही राशि पीएम केयर्स फंड में दी थी। ठीक इसी तरह महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय को 24 लाख रुपये का सहयोग दिया था, जो उनके बॉम्बे की ओर से खेलते हुए 24 शतकों को प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें