फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को गावस्कर की फटकार, शक्ल देखी है आईने में

Sun, 07 May 2017 05:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विज्ञापन
विराट कोहली अपने फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। शानदार स्ट्रोक्स और रिकॉर्ड्स ने भारतीय कप्तान को चैंपियन बना दिया है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 में उनके साथ कुछ अलग ही हो रहा है।
विज्ञापन


कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार हार से जूझ रही है। टीम के कप्तान अपनी टीम को जीत के लिए प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार के मैच में भी विराट अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे। उनकी टीम 138/6 के स्कोर का पीछा करने के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब से 19 रन से हार गई थी।

पिछले कुछ मैचों में कोहली के प्रदर्शन से पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर नाखुश है। गावस्कर को बड़ा स्कोर खेलने में उनकी नाकामयाबी से ज्यादा चिढ़ जिस तरह से विराट कोहली हालिया मैचों में आउट हो रहे हैं, उससे है।
विज्ञापन


विराट के प्रदर्शन से परेशान होकर गावस्कर ने यहां तक कह दिया कि उनको अपनी शक्ल आईने में देख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ईडन गार्डन में जो शॉट खेला वो किसी मायने में अच्छा शॉट नहीं था। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला गया शॉट भी अच्छा नहीं था। गावस्कर ने ये बातें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के बाद विश्लेषण के जरिए आधिकारिक प्रसारक के तौर पर कहीं। 

अपनी टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाबत विराट कोहली ने शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब से मिली हार के बाद किसी को दोष देने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा कि गलती आखिर कहां हो रही है।

बारह में से नौ मैच हार चुकी आरसीबी के कप्तान ने कहा, "यह निराशाजनक है। इस तरह के मैचों में क्या कहूं, समझ में नहीं आता। हम जितनी भी कोशिश कर रहे हैं, कुछ नहीं हो पा रहा। पूरी टीम सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही है लेकिन बड़े स्कोर नहीं बन रहे है। विकेट जल्दी गिरते जा रहे हैं। मैं किसी को दोषी नहीं ठहरा रहा क्योंकि हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं। मगर हमसे कुछ नहीं हो पा रहा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें