फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर के मुरीद हुए गावस्कर, बोले- नंबर-4 के लिए वह बेहतर विकल्प, पंत निचले क्रम पर खेलें

Tue, 13 Aug 2019 06:52 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि ऋषभ पंत की तुलना में श्रेयस अय्यर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में चौथे स्थान के लिए बेहतर विकल्प हैं और भारतीय मध्यक्रम में उन्हें स्थायी जगह मिलनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अय्यर ने रविवार पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 68 गेंद में 71 रन की पारी खेली और भारत की 59 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। अय्यर भारतीय टीम में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने के दावेदार हैं लेकिन टीम प्रबंधन फिलहाल 50 ओवर के प्रारूप में इस स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को मौके दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
सुनील गावस्कर - फोटो : file photo
गावस्कर ने एक चैनल से कहा, ‘मेरे नजरिये से ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी की तरह पांचवें या छठे स्थान पर फिनिशर के रूप में बेहतर है क्योंकि यहीं वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकता है। विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा अगर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो पंत चौथे नंबर पर ठीक है लेकिन अगर 30-35 ओवर तक बल्लेबाजी करनी है तो मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर चौथे और पंत पांचवें स्थान पर होना चाहिए।’ 
विज्ञापन

4 of 4
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे वनडे में अय्यर की पारी की सराहना करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘अय्यर ने मौके का फायदा उठाया। वह पांचवें नंबर पर उतरे। उनके पास काफी ओवर थे और कप्तान विराट कोहली उनके साथ खेल रहे थे। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता क्योंकि कप्तान आपके ऊपर से दबाव कम करता है। क्रिकेट में सीखने की सर्वश्रेष्ठ जगह गेंदबाजी छोर है। विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो श्रेयस यही कर रहा थे।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें