फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट लीग में फिक्सिंग पर बोले गावस्कर, कहा- लालच का कोई इलाज नहीं, काबू पाना मुश्किल

Tue, 24 Sep 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग पर पूरी तरह से काबू पाना मुश्किल है क्योंकि हमेशा कोई ना कोई लालच में ऐसा करने के लिए तैयार रहेगा जिसका कोई इलाज नहीं है। इस पूर्व महान बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि अब यह संभव नहीं है कि आप गलत काम करके बच निकलें।

विज्ञापन


तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों और अधिकारियों पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप लगने के बाद गावस्कर ने यह प्रतिक्रिया दी। इस मामले में जांच चल रही है।

‘क्रिकबज’ वेबसाइट ने गावस्कर के हवाले से कहा, ‘लालच ऐसी चीज है जिसमें शिक्षा, मार्गदर्शन, भ्रष्टाचार रोधी लोगों के साथ कितने भी सेमिनार कोई मदद नहीं करने वाले। लालच मानवीय चीज है।’ गावस्कर ने कथित तौर पर यह प्रतिक्रिया बंगलूरू में एक कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा, ‘सर्वश्रेष्ठ समाज, सबसे विकसित समाज में भी अपराधी होते हैं। क्रिकेट में भी हमेशा ऐसे लोग रहेंगे जो लालच से प्रभावित हो जाएंगे। कोई ना कोई कारण उन्हें कुछ करने के लिए बाध्य कर सकता है। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसी चीज है जिसे आप पूरी तरह से नियंत्रित कर सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें