फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 3rd Test: सुनील गावस्कर ने भारत की रणनीति पर उठाए सवाल, हार की वजह भी बताई

Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच में हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली। इस हार से भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर नाराज दिखे। उन्होंने टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल भी उठाए हैं। केपटाउन में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


रणनीति पर खड़े किए सवाल
चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को 111 रन की जरूरत थी और उन्होंने आसानी से ये रन बना लिए। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान चौथे दिन की रणनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा- भारत की रणनीति औसत रही। ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम पहले ही हार मान चूकी है। दरअसल, लंच के बाद कप्तान कोहली ने अपने स्ट्राइक गेंदबाजों को छोड़कर रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को गेंदबाजी पर लगाया था।

बुमराह-शार्दुल को क्यों नहीं मिली गेंदबाजी
इस रणनीति को देखकर गावस्कर ने कहा- मैं अभी तक नहीं जान पाया हूं कि लंच के बाद जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी क्यों नहीं की। यह मेरे लिए एक रहस्य है। ऐसा लग रहा था मानो भारत ने पहले ही ये मान लिया था कि वह अब जीतने वाले नहीं हैं। गावस्कर ने साथ ही फील्ड पोजिशन पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


फील्डिंग भी सही नहीं थी
उन्होंने कहा-  अश्विन जब गेंदबाजी कर रहे थे, तब कप्तान कोहली ने ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को सीमा रेखा पर तैनात कर रखा था। टेस्ट में बल्लेबाजों को आसानी से रन देना नहीं होता है, लेकिन टीम इंडिया ने इसका उलटा किया। अफ्रीकी बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करते रहे। खराब गेंदों पर उन्होंने चौके लगाए। आप चाहते हैं कि बल्लेबाज बड़ा शॉट खेले और कोई गलती करे, लेकिन अगर आप आसानी से एक रन देते रहेंगे तो बल्लेबाज पर से दबाव खत्म होगा। 

अफ्रीकी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। यह लगातार दूसरी बार था जब प्रोटियाज टीम ने चौथी पारी में 200 से अधिक का स्कोर बिना किसी दबाव के आसानी से जीत लिया। जोहानिसबर्ग में भी दक्षिण अफ्रीका ने 241 रन आसानी से हासिल कर लिए थे। अब दोनों देशों के बीच 19 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें