फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: गावस्कर ने रोहित शर्मा से की खास मांग, बोले- अगर ये दो ट्रॉफी टीम इंडिया जीत ले तो पूरा होगा सपना

Fri, 24 Feb 2023 08:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2011 के बाद टीम इंडिया दो विश्व कप में फेल रही है। 2015 और 2019 में उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी। वहीं, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत एक भी आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं जीत सका।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर चाहते हैं कि रोहित शर्मा की टीम इस साल आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के ट्रॉफी के सूखे को खत्म करे। विराट कोहली की जगह पिछले साल टेस्ट में कप्तान बनने रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की। सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। तीसरा टेस्ट मैच एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के करीब है। उसे बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में सिर्फ एक जीत की तलाश है। गावस्कर चाहते हैं कि रोहित शर्मा जून में होने वाले फाइनल में ट्रॉफी उठाएं। टीम इंडिया पिछली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार गई थी। भारत इस साल के अंत में वनडे विश्व कप की मेजबानी भी करने वाला है। 

2013 से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार
2011 के बाद टीम इंडिया दो विश्व कप में फेल रही है। 2015 और 2019 में उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी। वहीं, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत एक भी आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं जीत सका। उसे 2014, 2016, 2021 और 2022 के टी20 विश्व कप में भी हार मिली थी। गावस्कर का कहना है कि अगर भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप के साथ-साथ वनडे विश्व कप जीत ले तो सबका सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


गावस्कर ने क्या कहा?
गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''जब आप किसी चैंपियन को सम्मानित होते हुए देखते हैं तो आप भी ऐसा बनना चाहते हैं। जब आपके एथलीट अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार कर रहे होते हैं, तभी आप जानते हैं कि सब कुछ सही रास्ते पर है। दो खिताब हैं जो मैं चाहता हूं कि भारतीय पुरुष टीम जीते- एक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और दूसरा वनडे विश्व कप। बेशक इन दोनों के बीच में एशिया कप है। अगर वह भारत वापस आता है, तो उससे अच्छा कुछ नहीं होगा।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें