फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gavaskar-Kambli: विनोद कांबली को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी गावस्कर की संस्था, प्रति माह देंगे इतने रुपये

Tue, 15 Apr 2025 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गावस्कर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर कांबली से मुलाकात की थी। इस दौरान गावस्कर और कांबली के बीच थोड़ी देर तक चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
गावस्कर और कांबली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की संस्था टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी जो पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गावस्कर की संस्था कांबली को प्रति माह 30000 रुपये दिया करेगी। इसके अलावा मेडिकल खर्चों के लिए अतिरिक्त सालाना 30000 रुपये की मदद दी जाएगी। 
विज्ञापन

वानखेड़े स्टेडियम में कांबली से की थी मुलाकात
गावस्कर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर कांबली से मुलाकात की थी। इस दौरान गावस्कर और कांबली के बीच थोड़ी देर तक चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वानखेड़े स्टेडियम में मिलने के बाद गावस्कर ने कांबली के डॉक्टरों से बात की थी। कांबली के स्वास्थ की जानकारी पता चलने के बाद गावस्कर ने अपनी संस्था से कांबली को वित्तीय और मेडिकल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे। कांबली को यह मदद एक अप्रैल से मिलनी शुरू हो गई है। 

ये भी पढ़ें: LSG vs CSK: इस IPL में चेन्नई की दूसरी जीत, नूर की बॉलिंग के बाद धोनी-दुबे की साझेदारी; शार्दुल ने लुटाए 56 रन

पिछले साल अस्पताल में भर्ती हुए थे कांबली 
दिसंबर 2024 में कांबली मूत्रमार्ग संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत के कारण ठाणे के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। जांच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के का पता चला था। लगभग दो हफ्ते तक चले इलाज के बाद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। वह नए साल के मौके पर एक जनवरी 2025 को घर आए थे। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान गावस्कर ने कहा था कि 1983 विश्व कप विजेता टीम कांबली को मदद देने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन

कांबली का करियर
कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इनमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 129 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। इनमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 221 लिस्ट-ए मैचों में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें