फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarfaraz Khan: 13 शतक के साथ 79 का औसत और 3505 रन, फिर भी भारतीय टीम में नहीं चुने गए सरफराज; गावस्कर भी हैरान

Sat, 24 Jun 2023 02:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुनील गावस्कर ने सरफराज खान जैसे युवा का चयन ना होने पर निराशा जताई है। उनका मानना है कि सरफराज ने वह सब किया जो एक बल्लेबाज को भारतीय टीम में चयनित होने के लिए करना चाहिए, तो अब चयनकर्ता ऐसा क्या तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया हैं। जहां एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार जैसे युवाओं को टीम में शामिल कर एक बेहतरीन मौका दिया गया है वहीं, सरफराज खान को अभी भी टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद भी चयनकर्ता उन्हें अनदेखा कर रहे हैं। सरफराज पिछले तीन साल से लगातार घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें भारतीय टीम का बुलावा आएगा।
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शर्मनाक हार के बाद चयनकर्ता बल्लेबाजी में एक अच्छा विकल्प ढूंढ़ रहे थे, जिसके लिए चेतेश्वर पुजारा की जगह उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट टीम में मौका दिया। भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने सरफराज खान जैसे युवा का चयन ना होने पर निराशा जताई है। उनका मानना है कि सरफराज ने वह सब किया जो एक बल्लेबाज को भारतीय टीम में चयनित होने के लिए करना चाहिए, तो अब चयनकर्ता ऐसा क्या तलाश रहे हैं।

गावस्कर ने कहा कि "सरफराज घरेलू क्रिकेट के पिछले तीन सीजन में 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं, टीम में आने के लिए उन्हें और क्या करना पड़ेगा। भले ही उनको प्लेयिंग 11 में जगह ना दी जाए पर टीम में तो शामिल किया जाए। उन्हें बताओ कि उनके प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर है, नहीं तो रणजी खेलना ही छोड़ दो। आप कह दें कि इसका कोई महत्व नहीं हैं, और सिर्फ आईपीएल खेलें। चयनकर्ताओं को समझना होगा कि वह टेस्ट मैच खेल भी खेल सकते हैं।"
विज्ञापन


सरफराज खान मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और साल 2020 से निरंतर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2022-23 के सीजन में सरफराज ने छह मैच में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं। वहीं, 2021-22 के सीजन के छह मैच में उन्होंने 122.75 की औसत से 982 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं। 2019-20 के सीजन में मुंबई के लिए सरफराज ने छह मैच में 154.66 की शानदार औसत से 928 रन बनाए जिसमें तीन शतक थे। इसका मतलब है कि सरफराज ने कुल 10 शतक लगाए हैं। तीन घरेलू सीजन में उनके 2466 रन हैं, जो शानदार रिकॉर्ड है। पिछले तीन सीजन में उनके अलावा ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं हैं जिसने ऐसा कुछ कारनामा किया हो।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरफराज खान 54 पारियों में 3505 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 79.65 का रहा है। वह नौ अर्धशतक और 13 शतक भी लगा चुके हैं, लेकिन अब तक टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें