फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Gavaskar Birthday: वो 13 रिकॉर्ड जो बनाते हैं छोटे कद वाले गावस्कर को बड़ा खिलाड़ी

Fri, 10 Jul 2020 03:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
सुनील गावसकर - फोटो : ट्विटर
भारत ने क्रिकेट के कई दिग्गज सितारे दिए हैं, लेकिन सुनील गावस्कर जैसा शायद ही ही कोई दूसरा खिलाड़ी हो, उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का पहला सुपर स्टार बल्लेबाज कहा जा सकता है। अपने दौर के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर 10 जुलाई यानी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1987 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 'लिटिल मास्टर' के 16 साल के करियर में कई यादगार लम्हें आए। आइए एक नजर डालते हैं उन चुनिंदा रिकॉर्ड्स पर, जो पांच फीट पांच इंच लंबे गावस्कर ने वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के लंबे-चौड़े खतरनाक गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बनाए।
विज्ञापन

2 of 14
सुनील गावसकर और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
सनी गजब के बल्लेबाज रहे हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर मार्च 1971 से लेकर नवंबर 1987 तक रहा। इस दौरान उन्होंने 125 टेस्ट और 108 वन-डे मैच खेले। गावस्कर ने टेस्ट करियर में 34 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो लगभग 20 साल तक कायम रहा। उन्होंने अपना 34वां शतक 1986 में कानपुर में लगाया। बाद में सचिन तेंदुलकर ने 2005 में उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
विज्ञापन

3 of 14
- फोटो : social Media
लिटिल मास्टर के नाम से विख्यात सुनील गावस्कर दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले दस हजार रनों के आंकड़े को छुआ था।

4 of 14
सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर बेजोड़ बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खूंखार कहे जाने वाले गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए खूब रन बनाए हैं। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड चार बार एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 14
टीम इंडिया के कप्तान रहे सुनील गावस्कर रिकॉर्ड पांच बार किसी एक टेस्ट मैच की खेली गई दोनों पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन

6 of 14
सुनील गावस्कर
एक अनोखा रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के करियर से जुड़ा हुआ है और यह है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 58 पारियों में सबसे बड़ी पारी खेली यानी उस पारी के सर्वोच्च स्कोरर रहे।
विज्ञापन

7 of 14
कपिल देव के साथ गावस्कर
सुनील गावस्कर दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो मैदानों पर लगातार सबसे ज्यादा बार शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। सनी ने पोर्ट ऑफ स्पेन और वानखेडे स्टेडियम में लगातार चार शतक जमाने का कारनामा किया।

8 of 14
सुनील गावस्कर और कपिल देव
सुनील गावस्कर क्रीज पर एक बड़े साझीदार भी रहे हैं, उन्होंने अपने करियर में 18 जोड़ियों के साथ 58 बार शतकीय साझेदारी की है।

9 of 14
गावस्कर और विश्वनाथ
मुंबई में रहने वाले छोटे कद के सुनील गावस्कर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड यह भी है कि, उन्होंने लगातार दो बार तीन पारियों में शतक लगाए।

10 of 14
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
सुनील ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उस समय जमकर बल्लेबाजी की जब इस टीम का क्रिकेट में दबदबा था, उन्होंने इस टीम के खिलाफ 13 शतक और 2749 रन बनाए। यह कैरेबियाई के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज तक कायम है।

11 of 14
सुनील गावसकर - फोटो : ट्विटर
सुनील गावस्कर मैदान पर चतुर क्षेत्ररक्षक भी थे। विकेटकीपर को छोड़ दिया जाए तो टेस्ट क्रिकेट में कैच लपकने के मामले में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय क्षेत्ररक्षक थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 108 कैच लपके हैं।

12 of 14
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
सुनील गावस्कर ने टेस्ट के अलावा वनडे क्रिकेट में भी बड़ी पारियां खेली हैं। उन्होंने अपने करियर में 108 वन-डे मैचों 3092 रन बनाए हैं, जिस दौरान एक शतक और 27 अर्धशतक भी लगे हैं। उन्होंने करियर का एकमात्र शतक अपने अंतिम वनडे से एक मैच पहले ही लगाया था। 31 अक्टूबर, 1987 को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 103 रनों की पारी खेली थी।

13 of 14
सुनील गावसकर - फोटो : ट्विटर
सुनील गावस्कर पूर्ण रूप से टेस्ट बल्लेबाज थे, लेकिन वन-डे में भी उनका करियर लंबे समय तक रहा। अपने वन-डे करियर में उन्होंने 18 छक्के जड़े, जिसमें पहला छक्का अपने पहले ही मैच में लगाया था जो 13 जुलाई, 1974 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।
विज्ञापन

14 of 14
सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर के नाम वर्ल्ड कप में एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जो शायद ही कभी टूटे। उन्होंने पहले वनडे वर्ल्ड कप में 7 जून, 1975 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय पारी की शुरुआत करने आए और अंत तक नाबाद रहे। 60-60 ओवर के इस मुकाबले में उन्होंने 174 गेंद खेल डाली और इस दौरान उन्होंने बनाए नाबाद 36 रन। वन-डे में इतनी धीमी पारी आज के युग में कोई क्रिकेटर नहीं खेलना चाहेगा। उनकी यह पारी विवादों में भी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें