फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल की माधुरी दीक्षित दे बैठी थीं सुनील गावस्कर को दिल, इंटरव्यू में किए थे कई खुलासे

Fri, 10 Jul 2020 02:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित और सुनील गावस्कर - फोटो : ट्विटर
टेस्ट क्रिकेट के पहले 10 हजारी सुनील गावस्कर का आज जन्मदिन है। 10 जुलाई 1949 को मुंबई में जन्मा यह क्रिकेटर 71 साल के हो गया। आज हम उनके रिकॉर्ड्स के बारे में तो बात कर ही रहे हैं साथ ही उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे भी कर रहे हैं। लाखों दिलों की धड़कन जिन पर देश का हर युवा फिदा था वह माधुरी दीक्षित एक वक्त पर गावस्कर की दीवानी थीं।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉकटेल हमेशा हिट रहा है। खिलाड़ियों का हसीनाओं की बाउंसर पर प्यार की पिच पर बोल्ड हो जाना और फिल्मों में किस्मसत आजमाना आम बात है। ऐसा ही एक किस्सा लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के साथ भी जुड़ा है। माधुरी को किसी समय में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी सेक्सी लगते थे।
विज्ञापन

3 of 5
इसका खुलासा माधुरी ने 1992 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने किया था और इसका जिक्र Freepressjournal.in ने भी किया है। इस वेबसाइट के मुताबिक, उस इंटरव्यू में माधुरी ने कहा कि वो सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हैं और वह उन्हें काफी सेक्सी लगते हैं।

उस वक्त माधुरी सिर्फ 25 साल की थीं जबकि सुनील गावस्कर 43 साल के थे। हालांकि सुनील गावस्कर क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे, लेकिन उनका चार्म वैसा ही था और माधुरी तो जैसे उनकी दीवानी थीं। ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बताते चलें कि 2018 आईपीएल के दौरान माधुरी और सुनील गावस्कर की मुलाकात भी हुई थी। धक-धक गर्ल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनील गावस्कर के साथ फोटो शेयर की थी। बता दें कि यह तस्वीर माधुरी के 51वें बर्थडे पर आईपीएल के प्री मैच शो 'एक्स्ट्रा इंनिंग्स' के दौरान ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें