बुमराह को कप्तानी सौंपने के बताए कारण
गावस्कर ने कहा, खुद से बेहतर कौन जान सकता है कि उसका कार्यभार क्या है? अगर आप किसी और को कप्तान बनाते हैं, तो वे हमेशा बुमराह से एक अतिरिक्त ओवर चाहेगा। अगर वह आपका नंबर 1 गेंदबाज है, तो वह खुद ही जानता होगा कि हां, यह वह समय है जब मुझे ब्रेक लेना चाहिए। मेरे हिसाब से, यह केवल जसप्रीत बुमराह ही हो सकता है। मैं उनके कार्यभार और इस तरह की सभी अटकलों को जानता हूं। उसे यह काम दे दो ताकि वह जान सके कि उसे कितने ओवर गेंदबाजी करनी है, कब उसे आराम करना है। यह सबसे अच्छी बात होगी।
ये भी पढ़ें: Team India: भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिख रहा कोच गंभीर का दबदबा, रोहित-कोहली के बाद नई दिखेगी टेस्ट टीम
उन्होंने कहा, बुमराह को शायद टेस्ट मैच मिस न करना पड़े। अगर आप उसे कप्तानी देते हैं, तो वह जान सकता है कि उसका शरीर थकने से पहले उसे कब रुकना है। मेरे हिसाब से, उसे कप्तानी सौंपनी चाहिए। पहले टेस्ट के बाद, आठ दिन का अंतराल है। फिट होने के लिए पर्याप्त समय है। फिर, दो लगातार टेस्ट मैच हैं। यह ठीक है। फिर एक और ब्रेक है। अगर आप उसे कप्तानी देते हैं, तो वह यह जानने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति होगा कि कब गेंदबाजी करनी है।