महिला पत्रकार ने भी कोहली को दी बधाई
भारत के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली मेलबर्न एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार नैट योआनिडिस से भिड़ गए थे। ऑस्ट्रेलिआई पत्रकार कोहली की इजाजत के बिना उनके बच्चों की तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे थे। कोहली अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह कई बार पत्रकारों को बच्चों वामिका और अकाय से दूर रहने के लिए कह चुके हैं। मेलबर्न में पत्रकारों को तस्वीर लेते देख वह भड़क गए थे। अब नैट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके साथ उसी विवाद की तस्वीर साझा की है। इसके कैप्शन में लिखा- विराट, एक बेहतरीन टेस्ट करियर के लिए आपको बधाई।