फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली पर भड़के गावस्कर, यदि यदि कप्तान ही बॉस तो कोच की क्या जरूरत

Thu, 22 Jun 2017 06:50 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली और सुनील गावस्कर - फोटो : ESPN
विज्ञापन
अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे के बाद उठे विवाद के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं। गावस्कर ने एक टीवी चैनल से कहा, "अनिल (कुंबले) ने जिस तरह से मैच फीस बढ़ाने के लेकर अपना रुख दिखाया, हो सकता है कि उससे बोर्ड नाराज हो। यदि क्रिकेट सलाहकार समिति ने कुंबले से कहा कि कप्तान को आपसे समस्या है तो यह बेहद निराशाजनक है। बोर्ड को अगर लगता है कि कप्तान ही बॉस है तो कोच की जरूरत नहीं है।"
विज्ञापन


67 वर्षीय गावस्कर ने कहा कि टीम को तैयार करने का श्रेय कोच को जाता है। ऐसे में कुंबले के काम की शिकायत नहीं की जा सकती। अगर कुंबले से जुड़ी समस्या को विराट विस्तार से बताएं तो टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतर रहेगा ताकि भविष्य में इन गलतियों को न दोहराया जा सके। अगर यही हाल रहा तो कोई भी सीनियर खिलाड़ी टीम इंडिया का कोच नहीं बनना चाहेगा।

बता दें कि कप्तान विराट कोहली से मनमुटाव के बाद मंगलवार को अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर के इस फैसले के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने कुंबले का समर्थन किया था। गौरतलब है कि अब टीम के लिए नए कोच की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें