फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलक्षण कुलकर्णी मुंबई के कोच बनने की दौड़ में शामिल

Sun, 30 Aug 2020 07:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पूर्व विकेटकीपर सुलक्षण कुलकर्णी ने मुंबई रणजी ट्रॉफी कोच के लिए आवेदन किया है। सूत्रों ने यह जानकरी दी। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें पुरुष टीम का कोच, चयनकर्ता और अन्य कोच शामिल थे।

विज्ञापन


यह भी पता चला है कि मुंबई के एक अन्य पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सामंत ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है। वह पिछले दो सत्र में टीम के कोच थे। उम्मीद है कि एमसीए के शीर्ष समिति के सदस्य सोमवार को क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) के सदस्यों से मिलेंगे। सीआईसी में भारत के पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत, राजू कुलकर्णी और समीर दीघे शामिल हैं।

कुलकर्णी घरेलू सर्किट में एक जाने पहचाने नाम है जिन्होंने पहले भी तीन सत्रों में मुंबई को कोचिंग दी है। वह इससे पहले विदर्भ और छत्तीसगढ़ टीम के साथ भी जुड़े रहे है। कुलकर्णी नेपाल के बल्लेबाजी कोच भी रहे है। उन्होंने पिछले साल भी इस पद के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका चयन नहीं हुआ था। उन्होंने फिर दिव्यांग भारतीय टीम को कोचिंग दी थी जिसने इंग्लैंड में विश्व श्रृंखला जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें