फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के घर टीवी नहीं था, किसी ने देखी भयंकर गरीबी, IPL नीलामी में करोड़पति बने युवाओं की कहानी

Fri, 19 Feb 2021 09:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चेतन सकारिया, शाहरुख खान और गौतम - फोटो : ट्विटर
कोरोना काल के बावजूद आईपीएल-14 के लिए क्रिकेटरों पर पैसों की बरसात हुई है। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस टी20 लीग के इतिहास में सबसे महंगी बोली में बिकने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने छह साल पुराना युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्हें 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर अभी तक विराट कोहली ही हैं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 17 करोड़ रुपये में टीम में बरकरार (रिटेन) रखा है।
विज्ञापन

2 of 4
शाहरूख खान - फोटो : twitter
अनकैप्ड शाहरुख को मिले पांच करोड़

अनकैप्ड खिलाड़ियों में कृष्णाप्पा गौतम के अलावा स्पिन ऑलराउंडर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेसप्राइज 20 लाख रुपये था। तमिलनाडु के क्रिकेटर निचले क्रम में बड़े शॉट लगाने में भी माहिर हैं। इस साल उन्होंने अपनी टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में मदद की। पिछली बार वह बोली में बिना बिके रह गए थे। पांच प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम दो अर्द्धशतकीय पारियां हैं जिसमें सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन है।
विज्ञापन

3 of 4
चेतन सकारिया - फोटो : ट्विटर
पिछले साल तक चेतन के घर टीवी भी नहीं था

राजस्थान रॉयल्स ने 22 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को 1.02 करोड़ रुपये में खरीदा है जबकि उनका बेसप्राइज 20 लाख रुपया था। भावनगर जिले के चेतन के परिवार को आर्थिक दिक्कतें रही हैं। पिछले साल तक उनके घर में टीवी भी नहीं था। घर वाले उनका टीवी पर मैच देखने पड़ोसियों के घर जाते थे। उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया। वह एमआरएफ पेस अकादमी में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा से ट्रेनिंग ले चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : ट्विटर
37 गेंदों पर शतक लगाने वाले अजहर को 20 लाख

केरल के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बेसप्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया था। उनकी 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.91 की औसत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें