पूर्व आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल ने पूर्व महान स्पिनर शेन वार्न के लिए टेस्ट टीम में वापसी का समर्थन किया। उनका कहना है कि वह काफी अच्छा है लेकिन उसे साबित करना होगा कि उसमें पांच दिवसीय मैच में खेलने की सहनशक्ति है।
आस्ट्रेलियाई टीम में शीर्ष स्तरीय स्पिनरों की कमी से वार्न की वापसी का अभियान जोर पकड़ रहा है। इस 43 वर्षीय ने इन अटकलों को हाल में यह कहकर बढ़ा दिया था कि उन्हें इसमें कोई शक नहीं है कि वह टेस्ट स्तर पर दोबारा सफल गेंदबाजी कर सकते हैं।