फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेजः ब्रॉड ने तोड़ा इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का हेलमेट, फिर यूं मिला मुंहतोड़ जवाब

Tue, 05 Dec 2017 11:52 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
विज्ञापन
नाथन लायन - फोटो : File
विज्ञापन
एडिलेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों की सांसें कुछ देर के लिए रोक दी। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड मैच का 32वां ओवर फेंक रहे थे और सामने स्ट्राइक पर बैटिंग कर रहे थे ऑस्ट्रेलिन स्पिनर नेथन लायन। इस ओवर की पहली बॉल ब्रॉड ने बाउंसर फेंका और वो सीधे जाकर लायन के हेटमेट पर जा लगी। 
  Lyon cops a short one to the helmet off Broad's bowling, but he's all good to continue batting #Ashes pic.twitter.com/3uYhINh1Wh — cricket.com.au (@CricketAus) December 5, 2017
विज्ञापन




लायन के हेलमेट में बॉल इतनी तेज लगी कि उनके हेलमेट के पीछे का कुछ हिस्सा टूट कर वहीं पिच पर गिर पड़ा। इसके बाद सभी खिलाड़ी एकदम से घबरा गए। नॉन स्ट्राइक पर खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भागकर लायन का हाल चाल जाना। लायन को इस घटना में किसी प्रकार की चोट नहीं आई। 

ये भी पढ़ेंः कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकार्ड

लायन ने अपनी इस पारी में 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ब्रॉड के उस ओवर में दो शानदार चौके भी लगाए। जिसे उनकी ओर से ब्रॉड के उस बाउंसर का जवाब माना जा रहा है। लायन ने इस मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

इसके साथ ही वो 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। लेकिन कोटला मैच में अश्विन ने भी तीन विकेट लेकर उनकी बराबरी कर ली है। अब दोनों के नाम 2017 में 55-55 विकेट हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें