फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजों के लिए काल बनकर आए स्मिथ, मैदान पर वापसी करते ही टीम को दिलाई जीत

Fri, 29 Jun 2018 01:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली

सार

t20-canada-toronto-nationals-beat-vancouver-knights-by-6-wickets-
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ESPN
गेंद से छोड़छाड़ करने के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैदान में जोरदार वापसी की। इस प्रकरण के बाद पहली बार मैदान पर उतरते हुए उन्होंने शानदार न सिर्फ अर्धशतक लगाया बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिलाई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ESPN
मेपल लीफ ग्राउंड में स्मिथ ने टोरोंटो नेशनल्स टीम के साथ खेलते हुए टी-20 मैच में 61 रन बनाए। इस जीत के साथ ग्लोबल टी20 लीग की शानदार शुरुआत हुई। दरअसल, बीती रात हुए इस मुकाबले में वैनकूवर नाइट्स और टोरोंटो नेशनल्स आमने-सामने थे। टोरोंटो  की अगुवाई डैरेन सैमी कर रहे थे। कप्तान सैमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : उ
वैनकूवर नाइट्स की पारी की शुरुआत करने आए क्रिस गेल केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उनके साथी इविन लुईस ने 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वैनकूवर नाइट्स के एक और कैरेबियन बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने 20 गेंदो पर 54 रनों की पारी खेली। जिसकी मदद से वैनकूवर टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 227 रन बनाए।

4 of 5
- फोटो : getty
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरोंटो टीम को जॉनसन चार्ल्स और स्टीवन स्मिथ ने मजबूत शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद खान के 6 रन बनाकर आउट होने के बाद स्मिथ और चार्ल्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। इस बीच स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया। चार्ल्स के 30 रन बनाकर आउट होने के बाद स्मिथ ने एंटोन डेवाचिच के साथ पारी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : getty
14वें ओवर में फवाद अहमद ने स्मिथ को चलता किया। स्मिथ ने 41 गेंदो पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। डेवाचिच ने 44 गेंदो पर 92 रनों की पारी खेलकर टोरोंटो टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें