बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में चोट की वजह से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने स्टीवन फिन को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड ने पहले मैच में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। बता दें कि फिन 100 विकेटच चटकाने वाले तीसरे सबसे तेज गेंदबाज है। फिन अब तक 69 वनडे खेल चुके हैं। वो इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे।
फिन के अनुभव को टॉम कुर्रन और टॉबी रोलैंड-जोन्स जैसे युवा खिलाड़ियों पर तरजीह दी गई है। फिन विकेट लेने में माहिर हैं। 6 फुट 7 इंच लंबे फिन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में काउंटी डेब्यू किया था। इंग्लैंड के उन्होंने 7 साल पहले डेब्यू किया था।
मौजूदा दौर मे उनके शानदार बाउंस और बेहतरीन स्ट्राइक रेट से उन्हें फायदा मिला है। इसके अलावा उनका एक्शन भी गजब है। लाल और सफेद गेंद को मूव कराने में माहिर फिन इंग्लैंड के लिए हथियार साबित हो सकती हैं।