भारत दौरे पर आई इंग्लैंड को उस समय करारा झटका लगा जब तेज गेंदबाज स्टीवन फिन को पहले अभ्यास मैच में चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। मैच के पहले दिन पहले सत्र में फील्डिंग करते हुए फिन को दाहिनी जांघ में चोट लग गई और इस कारण उन्हें मैदान से बाहर हो गए। उन्होंने सिर्फ चार ओवर फेंके।
टीम के मीडियम तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने कहा, ‘मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि फिन की चोट कितनी गंभीर है।’ लेकिन ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि फिन को स्कैनिंग के लिए भेजा जाएगा और उसके बाद ही उनकी चोट के बारे में सही स्थिति पता चलेगी।
करीब एक महीने बाद मैं लंबे स्पैल की गेंदबाजी करके बेहद खुश हूं। मेरे लिए यह कोई मसला नहीं है कि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझे एसजी ब्रांड की गेंद से गेंदबाजी करनी होगी। यह गेंद बाद में रिवर्स स्विंग करती है। स्पिनरों को इस गेंद से गेंदबाजी करने में मजा आएगा। टिम ब्रेसनन