फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम थे स्टीव वॉ, अब फोटोग्राफर बन पहुंचे ईडन गार्डंस 

Mon, 27 Jan 2020 05:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव वॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर फोटोग्राफर बनकर पहुंचे। बंगाल और दिल्ली के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उन्होंने तस्वीरें भी लीं। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें अलग-अलग ऐंगल से तस्वीरें लेते देखा गया। तस्वीर में वॉ नीले कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वॉ ने रविवार को बैरकपुर में उदयन बाल भवन में भी समय बिताया। वह लंबे समय से इस चैरिटी से जुड़े हैं। बंगाल क्रिकेट संघ ने वॉ की तस्वीर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।  
 

ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट और 325 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वॉ ने कोलकाता में दो टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम यहां एक शतक भी दर्ज है। वॉ ने टेस्ट में 10927 रन बनाने के अलावा 92 विकेट झटके, जबकि वनडे में 7569 रन के साथ 195 विकेट भी लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें