वॉ ने गेंदबाजी आक्रमण के लिये पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को चुना है। वॉ के उत्तराधिकारी पोंटिंग का भी मानना है कि फिंच को हटाकर लाबुशेन को अंतिम एकादश में शामिल करने की जरूरत है। फिंच ने सीरीज में अभी 16 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाये हैं। इनमें पर्थ में पहली पारी में बनाये गये 50 रन भी शामिल हैं।
पोंटिंग ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, 'मुझे लगता है कि लाबुशेन को सीधे अंतिम एकादश में शामिल कर देना चाहिए जिसका मतलब होगा कि फिंच मैच में नहीं खेलेंगे और उस्मान पारी का आगाज करेंगे। मेरी ऐसी राय है।' उन्होंने कहा, 'लाबुशेन चौथे, हेड पांचवें और मिच मार्श छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम इस तरह से होना चाहिए।'