फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के बैन के बाद स्टीव स्मिथ की जोरदार वापसी, 24वां शतक जड़कर विराट को छोड़ा पीछे

Thu, 01 Aug 2019 10:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
विज्ञापन

गुरुवार से शुरू हुए एशेज टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम तास के पत्तों की तरह ढेर होती रही लेकिन स्मिथ ने एक छोर को संभाले रखा। 

विज्ञापन


एक समय पर ऑस्ट्रेलिया ने 122 रन पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 150 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन एक साल के बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे स्मिथ ने फिर से अपने बल्ले का कमाल दिखाया और अपना 24 वां शतक पूरा करने में सफल रहे। 
 

साथ ही स्मिथ सबसे कम पारियों में 24 टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ही हैं। ब्रैडमैन ने ये कारनामा 66 पारियों में किया था तो वहीं स्मिथ ने इस उपलब्धि के लिए 118 पारियों का सहारा लिया। इस मामले पर तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 123 पारियों में 24 शतक जड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिथ ने नौंवे विकेट के लिए पीटर सिडल के साथ मिलकर 88 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 के आगे ले गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें