फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की धुआंधार फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा

Tue, 05 Nov 2019 05:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की धुआंधार नाबाद अर्धशतकीय पारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान बाबर आजम (38 गेंदों में 50 रन) और इफ्तिखार अहमद (34 गेंदों में 62 रन) की अर्धशतकीय पारी के बूते पाक टीम ने निर्धारत 20 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।

विज्ञापन


जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने नौ गेंद शेष रहते ही लक्ष्य साध लिया। इस जीत के साथ कंगारू टीम तीन मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आठ नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। याद हो कि सिडनी में खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर (20) के रूप में लगा। ऑस्ट्रेलिया को स्कोर 48 रन पर ही पहुंचा था कि कप्तान आरोन फिंच (17) भी चलते बने। लेकिन बैन के बाद वापसी करते हुए स्टीव स्मिथ एकबार फिर शानदार रंग में दिखे। 51 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के के बूते तेज 80 रन बनाते हुए उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला ही दी।
विज्ञापन


इसके पहले पाकिस्तान के लिए छठे नंबर पर खेलते हुए इफ्तिखार अहमद ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेली और नाबाद 62 रन बनाए। इफ्तिखार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। नंबर छह पर खेलते हुए यह टी-20 का सर्वोच्च स्कोर है।

इफ्तिखार से पहले ये रिकॉर्ड एरोन फिंच के नाम पर था जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी 20 क्रिकेट में नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए साल 2011 में नाबाद 53 रन की पारी खेली थी। वहीं इस मामले में तीसरे स्थान पर भारत के एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 2012 में नाबाद 48 रन बनाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें