फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग में स्मिथ को आंख नहीं मूंदनी चाहिए थीं: लेहमैन

Fri, 28 Dec 2018 06:54 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
steve smith
विज्ञापन

गेंद से छेड़छाड़ मामले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच रहे डेरेन लेहमैन का मानना है कि केपटाउन में जब इसकी योजना बन रही थी तब तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ को आंख नहीं मूंदनी चाहिए थी। 

विज्ञापन


स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद लेहमैन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कैमरन बैनक्राफ्ट ने इस घटना को अंजाम दिया था और उन पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा जो शनिवार को समाप्त हो रहा है। स्मिथ और वार्नर को मार्च तक इंतजार करना होगा। 

लेहमैन ने कहा, 'स्मिथ ने इस योजना पर आंख मूंदने का फैसला किया। वह देश के कप्तान थे और उनका इस पर नियंत्रण होना चाहिए था।' उन्होंने कहा, 'मैं अब भी देश की कप्तानी करने के दबाव को नहीं समझ पाया हूं। यह काफी ज्यादा होता होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें