फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के अंदर स्टीव स्मिथ ने दो बार विराट को पछाड़ा, रैंकिंग के बाद अब शतकों के मामले में निकले आगे

Thu, 05 Sep 2019 05:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए एशेज सीरीज यादगार साबित हो रही है। डेढ़ साल के बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ ने सीरीज की शुरुआत के बाद से अब तक जबरदस्त बल्लेबाजी की है और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर अपना दबदबा कायम रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने के बाद दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले स्मिथ दो दिन पहले ही आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में विराट को पीछे छोड़ पहले स्थान पर काबिज हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
चोट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में वापसी कर रहे स्मिथ ने अपना जोरदार फॉर्म जारी रखते हुए करियर का 26वां टेस्ट शतक जड़ दिया है और विराट से आगे निकल गए। इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वो तीन शतकों के साथ फिलहाल सबसे आगे हो गए हैं।

4 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्मिथ ने करियर के अपने 67वें टेस्ट में ही 26वां शतक लगा दिया है। इस दौरान उनका औसत भी सर डॉन ब्रेडमैन के बाद सबसे बेहतर है। उन्होंने 64 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं। स्मिथ ने शतकों के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गैरी सोबर्स के 26 टेस्ट शतकों की बराबरी भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ये स्मिथ का इस सीरीज का तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने पहले टेस्ट में 144 और 142 रन बनाए थे वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वे 92 रन बनाकर आउट हो गए थे और फिर चोटिल होने की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। इसके बाद स्मिथ को तीसरे टेस्ट में आराम दे दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें