बॉल टैंपरिंग विवाद में दोषी पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पर पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया और फिर बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें आईपीएल के सीजन 11 से बाहर कर दिया। उनके बाहर होने से सबसे बड़ा नुकसान राजस्थान रॉयल्स को हुआ। दरअसल स्मिथ को राजस्थान ने रिटेल पॉलिशी के तरह उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया था।
अब स्मिथ के बाहर होने के बाद टीम के क्रिकेटिंग हेड जुबिन बरुचा ने कहा है कि स्मिथ हमारे साथ अगले साल (आईपीएल 2019) में वापसी करेंगे और हम नहीं चाहते कि उनकी वापसी से उनकी शैली की किसी और खिलाड़ी को बाहर करना पड़े। हम अगले तीन सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम तैयार कर रहे हैं।
बता दें कि
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान कंगारू बल्लेबाज केमरन बेनक्रॉफ्ट मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। इसके बाद स्मिथ ने स्वीकार किया था कि हमने मैच बचाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद आईसीसी उन पर एक टेस्ट मैच का बैन और मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया था। वहीं, बेनक्रॉफ्ट पर 70 फीसदी मैच फीस जुर्माने के तौर पर लगाया था और फिर बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर 9 महीने का बैन लगा दिया है।