फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ से काफी पीछे छूट गए विराट कोहली, इतिहास रचने से महज 10 कदम दूर

Tue, 10 Sep 2019 05:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
स्टीव स्मिथ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
एशेज के चौथे मैच की दोनों पारियों में धमाकेदार शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट से काफी आगे निकल चुके हैं। मंगलवार को जारी हुई आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज और नंबर वन गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम के हैं, जिसमें बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और गेंदबाज पैट कमिंस का नाम है। पांच मैचों की एशेज सीरीज के खत्म होने पर स्टीव का रैंकिंग के शीर्ष पर बरकरार रहना लगभग तय है।
विज्ञापन

2 of 9
विराट कोहली - फोटो : social media
एक टेस्ट मैच पहले ही विराट कोहली को पछाड़कर टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनने वाले स्टीव स्मिथ और दूसरे नंबर पर खिसक चुके विराट कोहली के बीच अंकों का फासला 34 हो चुका है। 937 रेटिंग पॉइंट्स के साथ स्टीव स्मिथ पहले पायदान पर हैं तो नंबर दो पर विराट कोहली 903 अंकों के साथ हैं। मैनचेस्टर में 211 और 82 रन की पारियां खेलकर मैन ऑफ द मैच बने स्मिथ के 937 अंक हो गए हैं जो दिसंबर 2017 में उनके सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक से सिर्फ 10 कम हैं।
विज्ञापन

3 of 9
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर मैच में 103 रन देकर सात विकेट चटकाने वाले कमिंस ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 914 रेटिंग अंक की बराबरी की है जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पांचवें सर्वाधिक अंक हैं। यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से संयुक्त रूप से सर्वाधिक रेटिंग अंक हैं। ग्लेन मैकग्रा ने भी 2001 में इतने ही अंक हासिल किए थे।

4 of 9
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
कमिंस ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर 63 अंक की बढ़त बना रखी है जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड इस साल पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाते हुए 12वें से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

5 of 9
टिम पेन
बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के जोस बटलर (चार स्थान के फायदे से 37वें) और रॉरी बर्न्स (छह स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 61वें स्थान पर) जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन (छह स्थान के फायदे से 60वें स्थान पर) को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

6 of 9
राशिद खान - फोटो : social media
चटगांव में बांग्लादेश पर अफगानिस्तान की 224 रन की जीत से मेहमान टीम के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिला है। पूर्व कप्तान असगर अफगान 92 और 50 रन की पारियां खेलने के बाद 110वें से 63वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहली पारी में शतक जड़ने वाले रहमत शाह भी 93वें से 65वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

मैच में 104 रन देकर 11 विकेट चटकाकर मैन ऑफ द मैच बने कप्तान राशिद खान 69वें से 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 21 स्थान के फायदे से 85वें स्थान पर रहते हुए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।
विज्ञापन

7 of 9
शकिब अल हसन
बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब-अल-हसन और ताइजुल इस्लाम एक-एक स्थान के फायदे से क्रमश: 21वें और 22वें पायदान पर हैं। ऑफ स्पिनर नईम हसन 21 स्थान की छलांग के साथ 66वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

8 of 9
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग

1. 937 अंक - स्टीव स्मिथ 
2. 903 अंक - विराट कोहली
3. 878 अंक - केन विलियमसन 
4. 825 अंक - चेतेश्वर पुजारा
5. 749 अंक - हेनरी निकोलस 

 
विज्ञापन

9 of 9
पैट कमिंस
गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग

1. 914 अंक - पैट कमिंस
2. 851 अंक - कगिसो रबाडा
3. 835 अंक - जसप्रीत बुमराह
4. 814 अंक - जेसन होल्डर
5. 813 अंक - वर्नन फिलेंडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें