फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने यहां भी बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

Tue, 19 Dec 2017 04:34 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पहले नंबर पर बरकारा हैं। हाल ही में जारी एमआरएफ टायर्स आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ के अंक इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज लेन ह्यूटन के बराबर पहुंच गए हैं। एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में 239 रन की पारी की वजह से उनके आईसीसी बैटिंग अंकों में जबरदस्त उछाल आया और अब उनके 945 अंक हो चुके हैं। 
विज्ञापन

आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा अंक ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ब्रैडमैन ने 961 अंक हासिल किए थे, जो आज भी सबसे ज्यादा हैं। स्मिथ अब तीसरे सबसे ज्यादा अंक पाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। बीते एक साल से स्टीव स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और माना जा रहा है कि वो ब्रैडमैन का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 

एडिलेट में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट स्मिथ में स्मिथ ने शतक जमाया जिसके वजह से उनके 941 अंक हो गए थे, लेकिन ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे मैच में बल्ले से फेल रहने की वजह से उन्हें तीन गंवाने पड़े जो इस टेस्ट के बाद 938 हो गए थे। सीरीज का तीसरा टेस्ट पर्थ में खेला गया। इस मैच में स्मिथ ने धमाकेदार 239 रन की पारी खेली। इस पारी की वजह से उन्हें 7 अंकों का फायदा पहुंचा और उनके कुल अंक 945 हो गए।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकार्ड

मौजूद चल रही एशेज सीरीज में स्मिथ का बल्ला इंग्लैंड के बॉलरों पर कहर बनकर टूट रहा है। स्मिथ ने तीन टेस्ट की 4 पारियों में 142 की औसत से 426 रन बना लिए हैं। अभी भी इस सीरीज में दो मैच बाकी हैं, जिसे देखते हुए माना जा सकता है कि स्मिथ अभी और रनों का अंबार लगाने वाले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें