फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ की वापसी की कहानी: बाथरूम के शीशे में इयान चैपल का कॉलम चिपकाकर रोज पढ़ते थे, साल भर बाद बैट से दिया जवाब

Tue, 07 Dec 2021 08:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉल टेंपरिंग कांड के बाद स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगा था और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की थी। इयान चैपल भी इनमें से एक थे। स्मिथ ने चैपल का कॉलम अपने बाथरूम के शीशे में चिपका लिया और साल भर बाद बल्ले से जवाब दिया।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले की आलोचना भी हो रही है। इस बीच स्मिथ की वापसी से जुड़ी एक कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। स्मिथ ने बताया था कि बॉल टेंपरिंग कांड में फंसने के बाद किस तरह उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने किस तरह अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब दिया। 
विज्ञापन


अफ्रीका के खिलाफ मैच में हुई थी बॉल टेंपरिंग
2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरून बेनक्राफ्ट ने रेगमाल कागज से गेंद खराब की थी। इसके लिए उन्होंने पहले से तैयारी की थी और डेविड वार्नर ने उनकी मदद की थी। साथ ही टीम के कप्तान स्मिथ को भी इस बात की जानकारी थी। रेगमाल कागज से गेंद को खराब करने की घटना सामने आने के बाद बहुत बवाल हुआ था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीनों खिलाड़ियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की थी। इस दौरान स्मिथ पर भी साल भर का बैन लगा दिया गया था। 

इयान चैपल ने की थी आलोचना 
बैन के दौरान स्मिथ घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल सकते थे, लेकिन उन्हें लीग खेलने की आजादी थी और उन्होंने बिग बैश लीग खेली थी। स्मिथ पर बैन लगने के बाद उनको जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी आलोचना की थी। इसमें इयान चैपल का नाम भी शामिल था। चैपल ने लिखा था कि साल भर क्रिकेट से दूर रहने के बाद स्मिथ वह बल्लेबाज नहीं रहेंगे, जो वो अब तक थे। 

बाथरूम के शीशे से चिपकाया चैपल का आर्टिकल
स्मिथ ने चैपल का आर्टिकल अपने बाथरूम के शीशे पर चिपका लिया था और रोज सुबह-शाम ब्रश करते समय उसे पढ़ते थे। इसके बाद स्मिथ ने 2019 एशेज सीरीज में एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर आलोचकों को जवाब दिया था। स्मिथ के अनुसार दोनों पारियों में शतक लगाने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि वो अपने आलोचकों को कह रहे हों "मैं कहीं गायब नहीं हुआ हूं, मैं अभी भी यहां पर मौजूद हूं।"
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने की तारीफ 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी स्मिथ की तारीफ करते हुए लिखा "अपने आलोचकों से लड़ने के लिए हमेशा आपके पास दो तरीके होते हैं और जिस रास्ते पर स्टीव स्मिथ चले वही सही है। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि जीवन भर का सबक है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें