फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ हुए भावुक, IPL के पिछले सीजन में न खेलने पर दागा BCCI पर सवाल

Sat, 23 Mar 2019 01:10 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि केवल बीसीसीआई ही जवाब दे सकता है कि उसने आईपीएल के पिछले चरण में उन्हें खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी गयी थी। स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद प्रतिबंध लग गया था जिसके बाद बीसीसीआई ने इन दोनों को आईपीएल से भी बाहर कर दिया। 

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक साल का प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से था जिससे ये दोनों घरेलू टी20 लीग में खेल सकते थे लेकिन दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड ने इन दोनों पर अपना प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। 

स्मिथ का प्रतिबंध 29 मार्च को समाप्त होगा जिससे वह राजस्थान के 25 मार्च को होने वाले पहले मैच में उपलब्ध रहेंगे लेकिन यह उनकी कोहनी की स्थिति पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन


स्मिथ ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'मैं सभी मैचों के लिये उपलब्ध हूं और बीसीसीआई ही जवाब देगा कि मुझे पहले खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी गयी थी।'उन्होंने कहा, 'मैदान पर वापसी करना शानदार है और मैं टूर्नामेंट में अच्छा खेलने को बेताब हूं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें