फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvsAUS: दक्षिण अफ्रीका में दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार हैं वार्नर-स्मिथ

Fri, 14 Feb 2020 10:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गेंद से छेड़खानी मामले के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार हैं। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके लिए थोड़ा सम्मान दिखाएंगे।

विज्ञापन


दो साल पहले दोनों ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका में खेला था। उस समय केपटाउन टेस्ट में ही गेंद से छेड़खानी मामले में दोनों पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। वार्नर ने कहा,‘मुझे उतना फर्क नहीं पड़ता। मैं मैदान पर उतरकर रन बनाने और ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए खेलूंगा। इंग्लैंड में हमने उसका सामना किया। उम्मीद है कि हमारे लिए थोड़ा सम्मान दिखाया जाएगा।’

वॉर्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 और वनडे दोनों टीमों में है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों ने वापसी के बाद शानदार खेल दिखाया है। वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया जबकि स्मिथ दूसरे स्थान पर रहे। विश्व कप और एशेज सीरीज में दोनों को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें