फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट स्पिनर स्टीफन ओकीफी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास 

Sun, 05 Apr 2020 02:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीफन ओकीफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर स्टीफन ओकीफी ने अगले घरेलू सत्र के लिए न्यू साउथ वेल्स की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से हटाए जाने के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस 35 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 35 विकेट लिए थे। उन्होंने भारत के खिलाफ 2017 में पुणे में 12 विकेट चटकाए थे। ओकीफी ने पुष्टि की उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स ने पिछले सत्र में शैफील्ड शील्ड जीती थी जिसमें ओकीफी ने 22.25 की औसत से 16 विकेट लेकर अपना अच्छा योगदान दिया था। यह प्रतियोगिता में किसी भी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
नाथन लियोन अब भी न्यू साउथ वेल्स का स्पिन में मुख्य विकल्प है, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के कारण अधिकतर उपलब्ध नहीं रहते।

ओकीफी ने कहा कि वह निराश हैं, लेकिन न्यू साउथ वेल्स के फैसले को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश की तरफ से खेलना और अपने प्रांत की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है लेकिन इससे भी अधिक गर्व इस पर है कि मैं कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेला। ओकीफी ने कहा कि जब मैं क्रिकेट खेलते हुए अपने दिनों की याद करता हूं तो लगता है कि मुझे सबसे अधिक इसी की कमी खलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें