फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टीव स्मिथ कुछ भी कर लें, एक धोखेबाज के तौर पर ही याद किए जाएंगे'

Mon, 09 Sep 2019 08:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज उन्हें अभी भी 'धोखेबाज' मानते हैं और हमेशा मानते रहेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
गौरतलब है कि डेढ़ साल के बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज में शानदार शुरुआत की है। उनके लिए एशेज सीरीज यादगार साबित हो रही है। चोट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में वापसी करने वाले स्मिथ ने दोहरा शतक ठोककर खुद को साबित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्टीव हार्मिसन अभी भी स्मिथ को एक धोखेबाज के रूप में ही जानते हैं। दरअसल, लंदन स्थित स्पोर्ट रेडियो स्टेशन 'टॉकस्पोर्ट' से बातचीत में हार्मिसन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता आप उनको माफ कर सकते हैं। जब आप एक धोखेबाज के तौर पर जाने जाते हैं जो कि वो हैं, मैं कोई चिकनी चुपड़ी बातें नहीं करूंगा।'

4 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
हार्मिसन ने आगे कहा, 'उन तीनों ही खिलाड़ियों ने चीटिंग की थी और यह उनके साथ हमेशा ही रहेगा। आपके साथ यह जुड़ गया है और आपकी कब्र तक यह आपके साथ ही जाएगा। आपने जो भी दक्षिण अफ्रीका के मैच में किया उसके लिए हमेशा ही याद किया जाएगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्मिथ ने एशेज सीरीज में चार टेस्ट की 5 पारियों में 134.20 की औसत से 671 रन बनाए हैं। पहले टेस्ट में 144 और 142 रन बनाने स्मिथ ने मैनचेस्ट टेस्ट यानी की चौथए टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ ने 211 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
मालूम हो कि बॉल टैंपरिंग करने के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था। स्मिथ के साथ इसमें डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट का नाम भी शामिल था। वॉर्नर को भी एक साथ के लिए प्रतिबंधित किया गया था जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें