फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: एशिया कप मैचों के समय में बदलाव, 7:30 नहीं...अब इस वक्त शुरू होंगे मुकाबले; जानें फैसले की वजह

Sat, 30 Aug 2025 03:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैचों के समय में बदलाव किया गया है। पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होने थे, लेकिन अब शाम 6.30 बजे यानी भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होंगे।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। नौ सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैचों के समय में बदलाव किया गया है। पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होने थे, लेकिन अब शाम 6.30 बजे यानी भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा यूएई और ओमान की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।
 
ग्रुप ए ग्रुप बी
भारत श्रीलंका
पाकिस्तान बांग्लादेश
यूएई अफगानिस्तान 
ओमान  हांगकांग
विज्ञापन

टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई
बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें