फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी के दो मुकाबले खेलेंगे शमी, बंगाल के कोच ने दी जानकारी

Fri, 25 Oct 2024 07:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शमी के टखने की सर्जरी हुई थी और वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं। शमी ने बंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद सेंटर विकेट पर गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल के कोच लक्ष्मीरत्न शुक्ला का कहना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी के कुछ मुकाबला खेलना चाहते हैं। शमी अभी तक पूरी तरह मैच फिटनेस हासिल नहीं कर सके हैं। माना जा रहा था कि शमी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

लक्ष्मीरत्न ने कहा, 'शमी केरल के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में बंगाल टीम से जुड़ेंगे।' शमी के महत्व पर बोलते हुए लक्ष्मीरत्न ने कहा कि कुछ रणजी मैच खेलने से शमी को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले अच्छी स्थिति में देखा जाएगा। बंगाल के कोच ने कहा, वह भारत के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी हैं और टीम को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उनकी सेवा की आवश्यकता होगी। हाल ही में उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले वह बंगाल के लिए कुछ रणजी मैच खेलने को लेकर कितने उत्सुक हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन उनके लिए अच्छा होगा और हमारे लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा, हमारे चार प्रमुख खिलाड़ी भारत और भारत ए के लिए खेल रहे हैं।

शमी की वापसी पर रोहित ने दिया था बयान
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि शमी इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएं। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया था। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व कहा था, ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए शमी को चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर क्या बोले थे शमी?
शमी की टखने की सर्जरी हुई थी और वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं। शमी ने बंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद सेंटर विकेट पर गेंदबाजी की थी। पर्थ में 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज का जिक्र करते हुए शमी ने कहा था, मैंने रविवार को जिस तरह गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं। मैं इससे पहले आधे रन-अप से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहता था। मुझे अब कोई दर्द नहीं है। हर कोई लंबे समय से सोच रहा है कि मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए जा पाऊंगा या नहीं लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें