फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI को मिला स्टार, बे'सहारा' हुई टीम इंडिया

Tue, 10 Dec 2013 04:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए नया स्पॉन्सर ढूंढ लिया है। 49 करोड़ का घाटा सहकर बीसीसीआई ने सहारा ग्रुप की दावेदारी को ठुकराते हुए एक नए ग्रुप को स्पॉन्सरशिप दे दिया है।
विज्ञापन


स्टार इंडिया भारतीय क्रिकेट टीम की नई स्पॉन्सर होगी। उसे यह स्पॉन्सरशिप चार साल के लिए मिली है और यह करार एक जनवरी, 2014 से शुरू होगा जो 31 मार्च, 2017 तक चलेगा।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) कोई काम करे और उसमें विवाद की गुंजाइश न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मगर हैरानी की बात तो ये है कि इस बार उसके काम से सिर्फ विवाद ही नहीं हुआ है बल्कि खुद बोर्ड को 49 करोड़ रुपए का घाटा तक उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


12 साल सहारा का रहा साथ
हालांकि बीसीसीआई ने 12 साल से टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर रही सहारा इंडिया को बोली के लिए अयोग्य ठहराकर टीम की स्पॉन्सरशिप जनवरी 2014 से मार्च 2017 तक तीन साल के लिए स्टार इंडिया को दे दी है।

जरूर पढ़ें-27 वनडे में महज 27 रन
इस तरह टीम इंडिया के मैचों के प्रसारण, सीरीज टाइटल और टीम प्रायोजन के अधिकार अब स्टार इंडिया के पास आ गए हैं।

चौंकाने वाली बात ये है कि जहां सहारा इंडिया ने इसके लिए 252 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, वहीं स्टार को यह अनुबंध 49 करोड़ का घाटा सहकर 203 करोड़ रुपए में दे दिया गया।

देखें गैलरी-कहां चल दिए मिस्टर कोहली, कहो कैसी रही?
बोर्ड की दबंगई इतनी कि उसने सहारा का अनुबंध रद्द करने की वजह का खुलासा करने से भी इनकार कर दिया है। टीम इंडिया का टाइटल स्पांसर बनने के लिए सात कंपनियां होड़ में थीं, लेकिन सोमवार तक केवल दो ही दावेदार सहारा और स्टार होड़ में रहे।

करार राशि का खुलासा नहीं
स्टार के साथ बोर्ड के करार की राशि का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पता चला है कि बोर्ड द्वारा आयोजित प्रत्येक मैच के लिए यह राशि 1.92 करोड़ और आईसीसी के प्रत्येक मैच के लिए 61 लाख रुपए होगी।

वहीं सहारा ने बोर्ड के मैच के लिए 2.35 करोड़ और आईसीसी के मैच के लिए 91 लाख की पेशकश की थी।

देखे गैलरी-ब्राजील में वर्ल्ड कप से पहले चाइल्ड सेक्स का 'खेल'
स्टार और मल्टी स्क्रीन मीडिया के पहले से ही बीसीसीआई के साथ संबंध हैं। स्टार के पास मार्च 2018 तक टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय मैच के प्रसारण का अधिकार है और वह मार्च 2014 तक टीम के सभी घरेलू मैचों का सीरीज स्पॉन्सर भी है।
विज्ञापन


मल्टी स्क्रीन मीडिया के पास आईपीएल के प्रसारण का अधिकार है जबकि यूबी ग्रुप के पास आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू का मालिकाना हक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें